IPL 2023 में खेलते हुए नजर आएंगे आदिल रशीद, कहा- नीलामी में रखूंगा अपना नाम

Adil Rashid name in IPL 2023 Auction टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से मैच का रूख पलटने वाले इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। जी हां, आदिल रशीद ने खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वो आईपीएल 2023 के लिए होने वाली ऑक्शन में अपना भी नाम रखेंगे। राशिद ने पीटीआई से कहा कि वह इस बार अपना नाम नीलामी में रखेंगे।

Adil Rashid

किसी टीम से अभी बात नहीं चल रही है- आदिल

आपको बता दें कि कोच्चि में आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। आदिल रशीद ने कहा कि वह इस बार आईपीएल ऑक्शन में अपना नाम देंगे। आपको बता दें कि आदिल रशीद पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं। पंजाब किंग्स की ओर से आदिल आईपीएल में नजर आए थे। हालांकि आदिल ने अभी इस बात से इनकार किया है कि उनकी किसी टीम से बातचीत चल रही है। आदिल रशीद के मुताबिक, फिलहाल किसी आईपीएल टीम उनकी बात नहीं चल रही है।

आदिल रशीद ने फाइनल में मिली जीत को लेकर कहा कि फाइनल में इंग्लैंड ने अपने क्रिकेट में निडर रवैया अपनाया था, जिस वजह से उन्हें टी20 विश्व कप जीतने में मदद मिली। आदिल ने कहा कि पिछले 7-8 सालों से हमने सकारात्मक होने का दृष्टिकोण अपनाया है। बल्ले और गेंद से निडर होना और मनोरंजन करने की कोशिश करना ही हमारा लक्ष्य रहा था। 34 वर्षीय आदिल ने बताया कि उन्होंने शादाब खान और लियाम लिविंगस्टोन की तुलना में धीमी गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिस वजह से उन्हें पाकिस्तान के कप्तान बाबर का विकेट मिला था।

आदिल ने कहा कि बाबर को उन्होंने गुगली डालकर आउट किया था। उन्होंने कहा, "बाबर की गुगली, मुझे नहीं लगता कि यह मैच का टर्निंग पॉइंट था लेकिन मुझे निश्चित रूप से कुछ टर्न मिल रहा था। मैं शादाब खान या लियाम लिविंगस्टोन के बारे में नहीं जानता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+