World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले क्या सचिन-धोनी की होगी टीम में एंट्री! गिलक्रिस्ट ने बताई बड़ी वजह
Adam Gilchrist on MS Dhoni Sachin Tendulkar: 5 अक्टूबर से भारत में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना है। इस वर्ल्ड कप के लिए अधिकतर टीमों ने अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम से अभी तक खिलाड़ियों की लिस्ट नहीं आई है। एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम में कई फेरबदल देखने को मिल सकता है।
धोनी और सचिन से लेनी चाहिए मदद: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम को सलाह दी है कि वह वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों की मदद ले सकती है। गिलक्रिस्ट ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि भारत को वर्ल्ड कप से पहले टीम से बात करने के लिए तेंदुलकर और धोनी को अपने साथ लाने पर ध्यान देने की जरूरत है।

दो बार वर्ल्ड कप जिता चुके हैं धोनी: भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। साल 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में भारत ने अपने नाम किया था। साल 2019 के दौरान आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलते नजर आए थे। इस साल भारत को सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
क्या सचिन धोनी की होगी एंट्री: ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई एडम गिलक्रिस्ट के इस सुझाव को कितनी गंभीरता से लेती है। अगर धोनी और सचिन जैसे खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में होंगे तो इससे निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ेगा। फिलहाल भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों की कोशिश इस सीरीज में जीत हासिल करने पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications