'सबसे खराब एशियाई टीम..,' पाकिस्तान को लेकर एडम गिलक्रिस्ट के बयान पर मचा बवाल, पोस्ट कर बताई सच्चाई

IND vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन हुआ था, जहां कंगारू टीम ने पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का एक बयान सुर्खियों में है, जिसे लेकर अब अब दिग्गज ने पोस्ट कर बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फर्जी और मनगढ़ंत बयान' प्रसारित किए जाने के बाद गुस्से में दिखे। एक फेसबुक अकाउंट ने गिलक्रिस्ट के हवाले से बयान शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'पाकिस्तान ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में सबसे खराब एशियाई टीम है, उन्होंने पिछले 35 वर्षों में यहां क्या जीता है?

Adam Gilchrist

गिलक्रिस्ट ने पोस्ट वायरल होने के बाद स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि ये बयान निराधार हैं। 'मैंने यह कभी नहीं कहा। बिल्कुल नकली, मनगढ़ंत बयान।'

गिलक्रिस्ट ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कुछ फेक एकाउंट्स से इस तरह के झूठे बयान पोस्ट किये जा रहे हैं। मैंने ये कभी नहीं कहा था। मेरे मुताबिक, पाकिस्तान ने इस सीरीज में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अद्भुत, जुझारू प्रदर्शन किया और वे कुछ टेस्ट जीत सकते थे।'

उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की भी सराहना की। शान मसूद के नेतृत्व में पाकिस्तान सीरीज 0-3 से हार गया। गिलक्रिस्ट ने कहा कि, 'इस गर्मी में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ पाकिस्तान ने कई बार शानदार प्रदर्शन किया और लगभग एक या दो टेस्ट मैच जीत लिए।'

ये भी पढ़ें- MI Probable Playing XI: आईपीएल 2024 में कहर बरपाएंगे मुंबई के ये खिलाड़ी, टूर्नामेंट से पहले देखें प्लेइंग-11

पाकिस्तान ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार 17वां टेस्ट मैच हार गया। टेस्ट सीरीज में हार के बाद, पाकिस्तान अपने नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के नेतृत्व में टी20ई में अपने नए युग की शुरुआत कर रहा है। वे शुक्रवार, 12 जनवरी को ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरुआती टी20 मैच में केन विलियमसन की न्यूजीलैंड से भिड़ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+