'भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड होंगे सेमीफाइनल में', कोहली क्या करेंगे, गिलक्रिस्ट ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट ने विराट कोहली का बचाव किया है। खराब दौर से गुजर रहे विराट कोहली के बारे में एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि उनको बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। बाएं हाथ के महान बल्लेबाज और विकेटकीपर रह चुके गिलक्रिस्ट विराट कोहली की तारीफ करते हैं कि उन्होंने काफी उच्च मानक अपने लिए स्थापित किए हैं और कहा है कि वे एक खराब दौर के बाद बढ़िया वापसी करने के लिए एक अच्छे बल्लेबाज हैं।

लगातार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता

लगातार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता

सभी जानते हैं कोहली हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी संघर्ष करते हुए नजर आए और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने के बावजूद प्रदर्शन नहीं किया। इसके चलते उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और मौजूदा T20 सीरीज से आराम दिया गया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलते हुए भी फ्लॉप रहा था। एडम गिलक्रिस्ट कहते हैं जब आप टॉप लेवल पर क्रिकेट खेलते हैं तब लगातार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।

कोहली अभी चूके नहीं हैं

कोहली अभी चूके नहीं हैं

गिलक्रिस्ट ने मिल डे से बात करते हुए यह बात कही। वे कहते हैं सबसे उच्चतम स्तर पर निरंतरता के साथ प्रदर्शन करना निश्चित तौर पर एक चुनौती होती है। जितनी सेंचुरी विराट कोहली ने लगाई है, जितने मैच उन्होंने भारत को जिताए हैं, खासकर तब जब वह रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहे थे। उन्होंने बहुत ही ऊंचे मानक स्थापित किए हैं। तो निश्चित तौर पर यह कहना मुश्किल है कि वह चूक गए हैं।

सेमीफाइनल में ये चार टीमें जाएंगी

सेमीफाइनल में ये चार टीमें जाएंगी

इस साल के अंत में T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है और एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि घरेलू टीम को उनकी अपनी सरजमीं पर हराना कतई आसान नहीं होगा। आस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुआ t20 विश्व कप भी जीता था। एडम गिलक्रिस्ट ने T20 वर्ल्ड कप के लिए चार टीमें भी चुनी है जो सेमीफाइनल में जाएंगी। यहां पर वे भारत ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड और पाकिस्तान को चुनते हैं।

मैं कोई विजेता को नहीं चुन सकता

मैं कोई विजेता को नहीं चुन सकता

इससे पहले रिकी पोंटिंग कह चुके हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होगा लेकिन विजेता ऑस्ट्रेलिया बनेगा। एडम गिलक्रिस्ट कहते हैं कि आस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना बहुत मुश्किल है। हालांकि मैं कोई विजेता को नहीं चुन सकता हूं लेकिन मैं इस मामले में निश्चित हूं कि भारत की टीम आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ टॉप 4 में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+