Abhishek Sharma Net Worth: बल्ले से तबाही मचाने वाले अभिषेक शर्मा हैं करोड़ों के मालिक, जानिए कितनी है नेटवर्थ
Abhishek Sharma Net Worth: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। जिम्बावे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने महज 46 गेंदों में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। वह भारत की तरफ से सबसे तेज तीसरा शतक लगाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा के नाम भारत की तरफ से सबसे तेज 35 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ किया कमाल
जिम्बावे के खिलाफ सीरीज के पहले यानी डेब्यू मैच में वह खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार वापसी करते हुए शतक जड़ दिया। अभिषेक शर्मा की इस पारी के बाद फैंस उन्हें रोहित शर्मा का रिप्लेक्मेंट बता रहे हैं। अभिषेक शर्मा रोहित की तरह ही ताबड़तड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि फैंस उन्हें रोहित का रिप्लेसमेंट बता रहे हैं।

आईपीएल से खूब कमाते हैं पैसा
अपने फर्स्ट क्लास करियर में अभिषेक शर्मा ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए कई बेहतरीन परियां खेली हैं। अभिषेक शर्मा साल 2018 से ही आईपीएल खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा को सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 55 लाख में खरीदा था। इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने। साल 2022 के मेगा ऑक्शन में अभिषेक शर्मा को हैदराबाद ने 6 करोड़ 50 लाख में खरीदा था।
जानिए कितनी है नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक शर्मा की कुल नेटवर्थ 10 से 12 करोड़ है। अभिषेक शर्मा आने वाले दिनों में भारतीय टी 20 टीम का अहम हिस्सा हो सकते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अभिषेक शर्मा बतौर ओपनर टीम में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अभिषेक शर्मा को लेकर लगातार दिग्गज भी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications