भारतीय खिलाड़ी ने 30 बाउंड्री से बनाए 170 रन, चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। बड़े स्कोर भी बन रहे हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले हर खिलाड़ी अपना धांसू खेल दिखाते हुए टीम इंडिया में आने का प्रयास कर रहा है। इस बीच एक ऐतिहासिक कीर्तिमान भी बना है।
अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर धमाकेदार भागीदारी की है। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 298 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की है। इससे पहले इतने रनों की भागीदारी इस टूर्नामेंट में पहले नहीं हुई थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शतक जमाए हैं।

प्रभसिमरन ने 95 गेंदों का सामना करते हुए 125 रनों की तूफानी पारी खेली और उनके साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा अपने धांसू अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका बल्ला और तेज गति से चला है। अभिषेक शर्मा ने तबाही मचाते हुए चौके और छक्कों की बारिश कर दी।
22 चौके और 8 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा ने कुल 30 बाउंड्री जड़ी हैं। 96 गेंदों का सामना करते हुए अभिषेक शर्मा ने 170 रनों की तूफानी पारी खेली। इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है। उससे पहले अपने बल्ले से जलवा दिखाते हुए उन्होंने टीम इंडिया में आने के लिए दावा ठोका है।
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने वाली है। दोनों सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। देखना होगा कि उनको टीम में जगह मिल पाएगी या नहीं। अभिषेक शर्मा को तूफानी अंदाज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारत दौरा पर इंग्लैंड की टीम टी20 सीरीज और एकदिवसीय सीरीज खेलने वाली है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के अलावा तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के पास तैयारी करने के लिए यह अच्छा अवसर होगा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए आगामी कुछ समय में टीम की घोषणा होगी।












Click it and Unblock the Notifications