India को मिल गया रोहित शर्मा की टक्कर का खिलाड़ी! U19 में Abhigyan kundu ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड चकनाचूर
भारत के अंडर-19 विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अभिज्ञान कुंडू ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ACC पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2025 के ग्रुप-A मुकाबले में उन्होंने मलेशिया अंडर-19 के खिलाफ शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
यह मुकाबला द सेवन स्टेडियम, दुबई में खेला गया। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 408 रन बनाए। मलेशिया अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में दो अहम विकेट गंवा दिए।

टीम ने पहला विकेट कप्तान आयुष म्हात्रे का गंवा दिया जोकि 14 रन (7 गेंद) बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दूसरा झटका विहान मल्होत्रा के रूप में लगा जोकि 7 रन (14 गेंद) पर आउट हो गए।
शुरुआती झटकों के बाद वैभव और वेदांत ने पारी संभाली। वैभव सूर्यवंशी 26 गेंद में 50 रन की दमदार पारी खेली। इसके अलावा वेदांत त्रिवेदी 106 गेदों में 90 रन की मजबूत पारी खेली। 11वें ओवर में सूर्यवंशी के आउट होने तक भारत का स्कोर 87/3 था।
अभिज्ञान कुंडू का तूफानी शो
इसके बाद क्रीज पर आए अभिज्ञान कुंडू, जिन्होंने आते ही आक्रामक बल्लेबाज़ी शुरू कर दी। कुंडू और वेदांत त्रिवेदी के बीच 181 गेंदों में 209 रनों की साझेदारी हुई बाद में कनिष्क चौहान के साथ सिर्फ 36 गेंदों में 87 रन जोड़े। कुंडू ने अपनी पारी में 17 चौके और 9 छक्के लगाए।
रिकॉर्ड की झड़ी, बना डाला इतिहास
- कुंडू ने 44 गेंदों में अर्धशतक जड़ा
- 80 गेंदों में शतक
- 121 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया
उनकी नाबाद 209 रन की पारी अब अंडर-19 वनडे में किसी भारतीय का हाईएस्ट स्कोर बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अंबाती रायुडू (177*) के नाम था।
यूथ वनडे में दूसरा डबल सेंचुरियन
अभिज्ञान कुंडू अब यूथ वनडे इतिहास में डबल शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं और कुल मिलाकर दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले जोरिक वैन शाल्कविक (दक्षिण अफ्रीका U19) ने 2025 में ज़िम्बाब्वे U19 के खिलाफ 212 रन बनाए थे
भारत ने दिया 409 रन का लक्ष्य
कुंडू की इस ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने मलेशिया को 409 रनों का लक्ष्य दिया, जो टूर्नामेंट के सबसे बड़े स्कोर में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications