‘अब फुल स्टॉप की तैयारी’, T20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेगा यह दिग्गज, खुद दिए संकेत

कंगारू कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) का एक बड़ा बयान सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं।

नई दिल्ली, 9 जुलाई: इस साल ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच कंगारू कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) का एक बड़ा बयान सामने आया है। ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर टीम के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं। फिंच ने अपने अलावा उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का भी नाम बताया है, जो संन्यास के बारे में सोच सकते हैं।

बढ़ती उम्र के कारण लेने पड़ेगा फैसला

बढ़ती उम्र के कारण लेने पड़ेगा फैसला

क्रिकेट.डॉट.एयू से को दिए अपने बयान में एरोन फिंच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम के कई खिलाड़ी बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए अपने टी20 करियर पर विराम लगा सकते हैं। इन खिलाड़ियों में फिंच के अलावा विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के नाम शामिल है। हालांकि, फिंच ने आगामी विश्व कप को लेकर भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं। वह अपने घरेलू दर्शकों के बीच लगातार दूसरी बार अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को यह टूर्नामेंट जीताना चाहते हैं।

सफर पर लगेगा पूर्ण विराम

सफर पर लगेगा पूर्ण विराम

एरोन फिंच ने अपने बयान में कहा, ''यह कुछ खिलाड़ियों के सफर का पूर्ण विराम हो सकता है (कई खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले रहे हैं, जिसमें वह भी शामिल हैं)।'' उन्होंने आगे कहा, ''मुझे लगता है, स्वाभाविक रूप से, जब लोग अपने 30 साल की उम्र के बीच में पहुंच जाते हैं, तो ऐसा ही होने वाला है। डेवी (वॉर्नर) कुछ न कुछ करता रहता है, वह 10 साल तक और खेल सकता है, मुझे लगता है कि वह कितना फिट है और वह प्रतियोगिता से कितना प्यार करता है और खुद को चुनौती देना जारी रखता है।''

वेड हमारे अहम खिलाड़ी, लेकिन...

वेड हमारे अहम खिलाड़ी, लेकिन...

फिंच ने कहा, ''वेडी (मैथ्यू वेड) कुछ फेज से गुजरे हैं। वह अब हमारी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गए हैं। वह 7 नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और डायनमिक हैं। लेकिन उनकी भी उम्र बढ़ रही है, है ना? विशेष रूप से उस बल्लेबाजी समूह में।''

पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में वेड में मैच जिताऊ पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ने केवल 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए नाबाद 41 रन बनाए थे।

नजरें वनडे वर्ल्ड कप पर

नजरें वनडे वर्ल्ड कप पर

अगले साल भारतीय सरजमीं पर एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेला जाना है। एरोन फिंच का ऐसा कहना है कि टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका फोकस वर्ल्ड कप ही रहेगा। टी20 विश्व कप के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के फ्यूचर के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, ''अच्छा सवाल... यह स्पष्ट रूप से 50 ओवर के विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करना है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि अगले 12 महीनों में (विश्व कप के बाद) बहुत अधिक टी20 मैच होंगे। तो मुझे नहीं पता।''

गत विजेता है कंगारू टीम

गत विजेता है कंगारू टीम

2021 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस बार भी टीम को खिताबी जीत का फेवरेट माना जा रहा है, क्योंकि टीम इस बार अपने घर में वर्ल्ड कप खेलने जा रही है।

आगामी विश्व कप के लिए कंगारू टीम को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के साथ पिछले साल के रनर-अप न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, अफगानिस्तान की टीम शामिल है। एक टीम क्वालीफायर राउंड से आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+