विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का जोश नहीं था हाई, जानिए आखिर आकाश चोपड़ा ने ऐसा क्यों कहा
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) अपनी बयानबाजी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं।
16 अगस्त, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) अपनी बयानबाजी के कारण चर्चाओं में बने रहते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर आकाश चोपड़ा अक्सर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं। भारत और जिम्बाव्बे के बीच होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली को आराम दिए जाने पर भी आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए थे।

कोहली की कप्तानी में ठंडा रहा था टीम का जोश
आकाश चोपड़ा ने एक बार फिर कोहली को लेकर अपनी बात रखी है। इस बार आकाश चोपड़ा ने कोहली की कप्तानी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर उतना आक्रामक नहीं दिखाई जितनी उन्हें दिखानी चाहिए थी। चोपड़ा ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि विराट कोहली को भारतीय टीम के खिलाड़ी सही से समझ नहीं सकें।

कोहली की कप्तानी स्टाइल पर कही यह बात
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए कहा कि कोहली की कप्तानी स्टाइल टीम के खिलाड़ियों को समझ नहीं आ सकी। कप्तान के तौर पर कोहली अकेले ही मैदान पर सबसे अधिक आक्रमक दिखाई देते थे, जबकि बाकी खिलाड़ियों का रिएक्शन काफी साधरण रहता था। विकेट लेने के बाद गेंदबाजों से ज्यादा एक्साइटेड कोहली दिखाई देते थे और वो अब भी वैसे ही हैं क्योंकि ये उनका स्वभाव है।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने छोड़ी थी कप्तानी
साल 2021 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी से रिजाइन दे दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार की वजह से भारत का पिछले साल वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया था। कोहली ने टी-20 के बाद वनडे और टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी को भी अलविदा कह दिया। जिसके बाद तीनों ही फॉर्मेट में रोहित शर्मा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया।

रोहित की कप्तानी में बदले टीम के तेवर
अपने वीडियो में आकाश चोपड़ा ने बताया कि रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद से पूरी टीम आक्रमक दिखाई पड़ती है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम का खेलने का अंदाज बदला है, जो कि विराट कोहली की कप्तानी के दौरान देखने को नहीं मिलती थी। विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में भारत के दूसरे कप्तानों का भी जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications