Aakash Chopra को 'फेल्ड क्रिकेटर' बोल यूजर ने किया ट्रोल, कमेंटेटर ने करारा जवाब देकर कर दी बोलती बंद
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी के बेहतरीन कमेंटेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खातौर पर क्रिकेट से जुड़ी अधिकतर चर्चाओं में वह शामिल रहते हैं।
Aakash Chopra on Twitter: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा हिंदी के बेहतरीन कमेंटेटर आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खातौर पर क्रिकेट से जुड़ी अधिकतर चर्चाओं में वह शामिल रहते हैं। आकाश चोपड़ा का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट पर उनकी अच्छी खासी पकड़ है। वह मौजूदा भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों पर टिप्पणी करते रहते हैं।

सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल
आकाश चोपड़ा की बातों से कई बार सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है। ऐसे ही एक यूजर ने आकाश चोपड़ा को ट्रोल करने की कोशिश की। उनके क्रिकेट करियर पर निशाना साधते हुए यूजर ने आकाश चोपड़ा के पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। आकाश चोपड़ा ने भी बिना देर किए ही पटलवार कर उन्हें ट्रोल करने वाले शख्स को चुप कराने का काम किया।

जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
दरअसल, आकाश चोपड़ा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने स्क्रीनशॉट डालते हुए लिखा कि कृपया अपना करियर भी बताएं। आप क्रिकेट के बारे में कैसे बात कर सकते हैं? जब आप एक असफल क्रिकेटर हैं। इस पर आकाश चोपड़ा ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि मैंने आपको गुगल किया ... क्रिकेट में कोई करियर नहीं मिला। आपके तर्क के अनुसार, आप मेरे बारे में कैसे बात कर सकते हैं ?? जब आप जीवन में एक ________ व्यक्ति हैं?

आकाश चोपड़ा के पास है क्रिकेट का अच्छा खासा ज्ञान
बता दें कि आकाश चोपड़ा के पास क्रिकेट का अच्छा खासा ज्ञान है। उन्हें क्रिकेट पर अपने गहरे ज्ञान के बारे में जाना जाता है। आकाश चोपड़ा ने क्रिकेट पर दो किताबें भी लिखीं है। बियॉन्ड द ब्लूज और आउट ऑफ़ द ब्लूज किताब फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। इसके अलावा वह क्रिकेट पर अखबारों के कॉलम लिखने में भी दिलचस्पी रखते हैं। कमेंटेटर और एनालिस्ट में तो वह पिछले कई सालों से लगातार सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications