IND vs WI: वर्ल्ड कप टीम से कट जाएगा शुभमन गिल का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
Aakash Chopra on Shubman Gill: भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातर फ्लॉप हो रहे हैं। पहले तीन टी-20 मैच में गिल ने फैंस का दिल तोड़ने का काम किया। वह बल्ले से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। शुभमन गिल के खराब प्रदर्शन के बाद उनके टीम में होने को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप और एशिया कप की टीम में गिल का होना लगभग तय माना जा रहा है।
तीन मैचों में सिर्फ 16 रन: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल को लेकर बड़ा बयान दिया है। शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान तीन मैचों में अभी तक सिर्फ 16 रन ही बना सके हैं। आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने कई बेहतरीन पारियां खेली थीं, लेकिन भारत के लिए टी-20 सीरीज में वह उसे दोहराने में नाकाम रहे हैं।

वर्ल्ड कप से होंगे बाहर: अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में आकाश चोपड़ा से पूछा गया कि क्या गिल की खराब फॉर्म जारी रहने पर उनका वर्ल्ड कप टीम में जगह खतरे में रहेगा? इस पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि भगवान न करें, अगर वह रन नहीं बनाते हैं तो यह निश्चित रूप से थोड़ी समस्या होगी। लेकिन आप उन्हें विश्व कप टीम से बाहर नहीं कर सकते। विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और आपको कम से कम एक महीने पहले अपनी टीम की घोषणा करनी होगी।
गिल को समय देने की जरूरत: आकाश चोपड़ा का मानना है कि रोहित शर्मा एंड कंपनी यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि यह युवा अपनी फॉर्म वापस हासिल कर ले। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल एशिया कप टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अगर वह रन नहीं बनाते हैं और फॉर्म खराब रहती है, तो आप उन्हें ऑस्ट्रेलिया वनडे में खिलाएंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि वह वापस फॉर्म में आ जाये।












Click it and Unblock the Notifications