IND vs IRE: मैच से पहले ही आकाश चोपड़ा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, क्या होगा सच? यहां जानें
India vs Ireland T20, Aakash Chopra predictions: पहले मैच की तरह दूसरे मुकाबले में भी भारतीय तेज गेंदबाज जोरदार प्रदर्शन कर सकते हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को उम्मीद है कि भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह गेंद के साथ कहर बरपाने का काम करेंगे। ये दोनों ही गेंदबाज नई गेंद के साथ विरोधी टीम के खिलाफ असरदार साबित हो सकते हैं।
आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी: 20 अगस्त को मालाहाइड डबलिन में होने वाले सीरीज के दूसरे मुकाबले को लेकर आकाश चोपड़ा ने कुछ बातों का जिक्र किया। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बुमराह और अर्शदीप इस मैच में गेंद से कमाल दिखाएंगे। चोपड़ा के मुताबिक ये दोनों गेंदबाज इस मुकाबले में सबसे अधिक विकेट झटकने का काम करेंगे।

जानिए आकाश चोपड़ा ने क्या कहा: जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह मिलकर तीन से अधिक विकेट लेने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो अर्शदीप पिछले मैच में थोड़ा फीका दिख रहा था। वह आखिरी दो ओवरों में महंगा था। वह शुरुआत में ठीक था लेकिन बाद में उसकी लाइन और लैंथ बिगड़ती चली गई। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह इन परिस्थितियों में और अधिक विकेट लेगा।
आयरलैंड के गेंदबाजों की तारीफ: आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के गेंदबाजों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह भी सच है कि विपक्षी टीम की तेज गेंदबाजी उतनी खराब नहीं है, चाहे वह जोशुआ लिटिल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी या क्रेग यंग ये सभी गेंदबाज अच्छे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज मिलकर 60 से अधिक रन का स्कोर बनाएंगे। बता दें कि सीरीज में बने रहने के लिए आयरलैंड को इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications