टीम की हार पर बोले आकाश चोपड़ा- बल्लेबाजी ने भारत को किया निराश
नई दिल्ली। आकाश चोपड़ा का मानना है कि चौथी पारी में 240 रन के लक्ष्य का बचाव करने में अगर भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे हैं तो बल्लेबाजों ने भी टीम को निराश किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में टीम इंडिया 300 रन का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही। जबकि वे पहले बल्लेबाजी करने के बाद पहली पारी में 202 रन पर आउट हो गए थे, फिर दूसरी पारी में 266 रन ही बना सके।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने बताया वो कारण, जिसके चलते मैच हार गया भारत

बल्लेबाजी ने भारत को निराश किया
अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में भारत की हार पर विचार करते हुए आकाश चोपड़ा ने बल्लेबाजी विभाग की कमियों को उजागर किया। उन्होंने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि बल्लेबाजी ने भारत को निराश किया। अगर आप पहली पारी की बात करें तो आप केएल राहुल और उसके बाद केवल रविचंद्रन अश्विन को देख सकते हैं। बीच में बहुत अधिक रन नहीं थे।" भारत के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि पहली पारी के कारण भारत पीछे पड़ गया। आकाश चोपड़ा ने कहा, "यदि आप टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के लिए 202 रन बनाते हैं, तो आप फायदा खो चुके हैं। आप सेंचुरियन में जीते क्योंकि आप पहले दिन 3 विकेट खोकर 270 रन बना दिए थे। लेकिन अगर आप केवल 200 रन बनाते हैं, तो यह कभी भी फायदा नहीं देंगे।"

275 से 285 रनों का लक्ष्य दे सकते थे
पुजारा और रहाणे ने बिना कोई भी बल्लेबाज दूसरी पारी में टिक नहीं सका। लेकिन पहली पारी में ये दोनों भी सस्ते में आउट हो गए थे। पहली पारी में केएल राहुल (50) और रविचंद्रन अश्विन (46) पहली पारी में 30 रनों का आंकड़ा पार करने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। चेतेश्वर पुजारा (3) और अजिंक्य रहाणे (0) के जल्दी आउट होने से भारत बैकफुट पर आ गया था। इससे आगे आकाश चोपड़ा ने कहा कि टीम इंडिया प्रोटियाज के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य निर्धारित कर सकती थी। उन्होंने कहा, "आपने एक छोटी सी बढ़त दी लेकिन उसके बाद, आप एक ऐसे चरण में थे जहां आप विरोधी टीम को 275 से 285 रनों का लक्ष्य दे सकते थे। लेकिन वह भी नहीं हुआ। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे अच्छे खेले, लेकिन अभी भी बड़ी पारी निकलना बाकी था।''

पंत का शॉट और भी चुभ रहा है
चोपड़ा ने ऋषभ पंत को भी घेरा है जो जल्दबाजी में भारत को झटका दे गए थे। उन्होंने कहा, ''ऋषभ पंत का शॉट और भी चुभ रहा है क्योंकि अगर वह वहां खड़े होकर 25 रन और बना लेते तो यह मुकाबला किसी और दिशा में चला जाता। यह बात हमेशा हमारे दिमाग में रहती है।'' इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने इस बात पर भी जिक्र किया कि साउथ अफ्रीका ने मेहमान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, "हमें कहना होगा कि साउथ अफ्रीका ने भारत को सात विकेट के साथ हरा दिया है। टेस्ट मैच खेल के चाैथे दिन खत्म हुआ, लेकिन चौथे दिन पहले 4-5 घंटे भी खराब गए। ऐसे में दूसरा टेस्ट मैच साढ़े तीन दिनों में ही खत्म हो गया है।" उन्होंने कहा कि डीन एल्गर की अगुवाई वाली टीम ने दिखाया है कि टेस्ट सीरीज जीतना भारत के लिए आसान नहीं होगा। चोपड़ा ने कहा, "भारत ने पहला मैच जीता, हमने सेंचुरियन में उन्हें पहली बार हराया, लेकिन साउथ अफ्रीका ने भी यहां इतिहास लिखा क्योंकि वांडरर्स भारत के लिए खास था जहां वो हारा नहीं था। साउथ अफ्रीका ने भारत को चेतावनी दी है कि एक केपटाउन में टेस्ट सीरीज जीतना इतना आसान नहीं होगा।"












Click it and Unblock the Notifications