Aaj Ka IPL Match: सिराज ने लॉकडाउन को माना अपने लिए बड़ा अहम, इससे पहले होती थी खूब पिटाई
IPL 2023 in Hindi: मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स की टीम धराशाई हो गई और आरसीबी को एक एक जरूरी जीत मिल गई।

RCB vs PBKS Today Match: आईपीएल 2023 के 27 वें मुकाबले में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने पंजाब किंग्स को 24 रनों से मात दे दी। इसके साथ ही आरसीबी ने जीत की राह पर वापसी की है और यह मैच उन्होंने अपने घर से बाहर पंजाब के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में जीता है।
मोहम्मद सिराज ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी इतनी घातक थी की जितेश शर्मा के द्वारा भरसक कोशिशों के बावजूद पंजाब के पास कोई मौका ही नहीं था। सिराज ने ओपनर अथर्व तैद, मिडिल ऑर्डर के घातक बल्लेबाज लिविंगस्टोन, ऑलराउंडर हरप्रीत बरार और गेंदबाज नेथन एलिस को चलता किया।
दो विकेट एलबीडब्ल्यू आउट हुए और दो बोल्ड, यानी विकेट लेने में सिराज के अलावा और किसी का कोई योगदान ही नहीं था जो उनकी गेंदबाजी की क्वालिटी को बताता है।
Recommended Video

आईपीएल 2023 में सिराज बहुत ही जबरदस्त रहे हैं और इस सीजन में उन्होंने केवल एक ही मैच में 4 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके अलावा आईपीएल के सभी मैचों में 30 या उससे कम पर ही विकेट ले रहे हैं। ये आप यहां पर देख सकते हैं-
- 4-0-21-1
- 4-0-44-1
- 4-0-22-3
- 4-0-23-2
- 4-0-30-1
- 4-0-21-4
मैच के बाद सिराज को 'प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड' दिया गया और उन्होंने बताया कि उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से गेंदबाजी की और पहले विकेट के लिए गेंद को फुल लेंथ पर डालकर थोड़ी स्विंग कराने का फैसला किया था। सिराज ने अपने लिए लॉकडाउन को काफी महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा, "लॉकडाउन मेरे लिए बहुत अहम साबित हुआ क्योंकि इससे पहले मुझ पर काफी आसानी से बाउंड्री पड़ती रहती थी। मैंने अपने प्लान पर काम किया, फिटनेस पर गेंदबाजी पर काम किया और अब इन सब चीजों का फल मिल रहा है। मैं हमेशा खेल के हर डिपार्टमेंट में सुधार करने की कोशिश करता हूं क्योंकि पता है कि आप जिस भी तरह से योगदान कर सकते हैं वह महत्वपूर्ण होता है।"
इस दौरान सिराज ने अपने आपको एक अच्छा फील्डर बताया और कहा कि कभी-कभी मिस फील्डिंग हो जाती है लेकिन मैं अपनी फील्डिंग को गंभीरता से लेता हूं।












Click it and Unblock the Notifications