Aaj Ke Match Ki Playing Eleven Mei Kon 28 Jan: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ki Playing Eleven Mei Kon: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर चुकी है, लेकिन आज सबकी नजरें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी।
पिछले तीन मैचों में जिस तरह से टीम इंडिया ने अपना जलवा दिखाया है, उससे यही कह सकते हैं कि कीवी टीम के लिए काम आसान नहीं होगा। टीम इंडिया लगातार अपना चौथा टी20 मुकाबला जीतने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम के प्लेयर्स बैटिंग में धमाल मचा रहे हैं।

भारतीय टॉप ऑर्डर से एक बार फिर रनों की बारिश की उम्मीद है। पिछले मैच में अपनी तूफानी फिफ्टी से कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले अभिषेक शर्मा आज भी पावरप्ले में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनके साथ ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी टीम इंडिया को वो मज़बूत शुरुआत दिला सकती है, जिसकी फैंस को उम्मीद है।
वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक जड़कर उन्होंने न्यूजीलैंड के खेमे में खौफ पैदा कर दिया है। युवाओं का जोश और सूर्या का अनुभव आज न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।
संजू सैमसन का प्रदर्शन इस बार खराब रहा है, वह एक बार भी अपना बल्ला चलाने में सफल नहीं हो पाए हैं। संजू सैमसन तीनों मैचों में लगातार फ्लॉप रहे हैं। उनके खराब खेल को लेकर सवाल भी उठे हैं। ईशान किशन को ओपनर के तौर पर खिलाने की मांग भी उठती रही है लेकिन निगल के कारण आज किशन नहीं खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
टिम सैफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत (प्लेइंग इलेवन)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह












Click it and Unblock the Notifications