Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में कौन- भारत vs जिम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से पहले भारतीय टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। संजू सैमसन की रिंकू सिंह की जगह वापसी हुई है। इसके अलावा उपकप्तान अक्षर पटेल को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका दिया गया है। वहीं, जिम्बाब्वे ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है।
क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
भारतीय टीम अब तक अपने टॉप तीन स्थानों पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर निर्भर रही है, जो विपक्षी गेंदबाजों के लिए रणनीति बनाना आसान बना रहा था। इस चक्र को तोड़ने के लिए संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। सैमसन को मैच से दो दिन पहले चेन्नई में विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का कड़ा अभ्यास करते देखा गया। यदि वे शामिल होते हैं, तो टीम को शीर्ष क्रम में एक भरोसेमंद दाएं हाथ का विकल्प मिलेगा।

रिंकू सिंह का खेलना मुश्किल
निजी कारणों से घर लौटे रिंकू सिंह बुधवार शाम तक चेन्नई में टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। हालांकि, उनकी उपलब्धता के बावजूद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं दिख रही है। रिंकू का हालिया फॉर्म (6, 1, 11*, 6* और 0) चिंता का विषय रहा है। टीम की जरूरत को देखते हुए प्रबंधन उनकी जगह एक अतिरिक्त विशेषज्ञ बल्लेबाज या ऑलराउंडर को प्राथमिकता दे सकता है, ताकि मध्यक्रम को अधिक मजबूती दी जा सके।
अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय
चेन्नई की पिच पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रही है। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। सुंदर ने पिछले दो मैचों में प्रभाव छोड़ने में संघर्ष किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने बिना विकेट लिए केवल दो ओवर फेंके और बल्ले से भी खास योगदान नहीं दे सके। जिम्बाब्वे की टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता को देखते हुए अक्षर की सटीक लेफ्ट-आर्म स्पिन अधिक घातक साबित हो सकती है। साथ ही, वे निचले क्रम में बल्लेबाजी को गहराई भी देने का काम करते हैं।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications