Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला एंटिगा में है। इस मैच में टॉस इंग्लैंड की टीम ने जीता। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है, इस बार इंग्लैंड चेज करेगी।
पिछले कुछ सालों में वेस्टइंडीज की टीम ने बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में इस बार एक बड़ा मौका आया है। इंग्लैंड को पटखनी देते हुए विंडीज सीरीज जीत सकती है। हालांकि इंग्लिश टीम तगड़ी है लेकिन वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन से मनोबल पर असर पड़ा है।

पिछले मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज की टीम को 326 रनों का लक्ष्य दिया था। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली थी। इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने दिखा दिया कि अपने दिन वे किसी भी टीम को शिकस्त दे सकते हैं, फिर भले ही सामने बड़ा स्कोर हो।
प्लेइंग इलेवन अपडेट
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन
वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11: एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस
पिछले मुकाबले में एक बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था, इससे मेहमान टीम के ऊपर दबाव तो है। मैच भी करो या मरो की स्थिति वाला हो गया है। उचित रणनीति के साथ मैदान पर जाने से ही इंग्लैंड का काम बन सकता है, हर विभाग को जिम्मेदारी समझनी होगी।
दोनों टीमों की फुल स्कॉड
वेस्टइंडीज: एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, कैसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, ओशेन थॉमस, रोस्टन चेज़, केजर्न ओटले, मैथ्यू फोर्डे
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, ब्रायडन कार्से, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, टॉम हार्टले, जॉन टर्नर, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप












Click it and Unblock the Notifications