Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूपी वॉरियर्ज vs गुजरात जायंट्स
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग का आठवाँ मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस शाम यूपी वॉरियर्ज ने जीता है। यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
वॉरियर्ज ने अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीम को पराजित कर दिया था। इस सीजन यूपी वॉरियर्ज की यह पहली जीत थी। ऐसे में गुजरात के खिलाफ यह टीम बुलंद हौसलों के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। गुजरात ने इस सीजन अब तक अपना खाता नहीं खोला है।

गुजरात के लिए बल्लेबाजी इस समय चिंता का विषय है। अंक तालिका में भी गुजरात जायंट्स की टीम सबसे निचले स्थान पर है। एक जीत दर्ज होने से मूमेंटम सेट हो सकता है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है। पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाने से ही लाभ है।
इस मुकाबले में मौसम की बात की जाए, तो कोई चिंता नहीं होनी चाहिए। मौसम सुहावना होगा और बारिश के भी आसार नहीं हैं। तापमान 20 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। दर्शकों को इस मैच का पूरा आनन्द उठाने का मौका मिलेगा। पिछले कुछ मैचों की तरह इस बार भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
यूपी वॉरियर्ज प्लेइंग 11
एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, साइमा ठाकोर, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़
गुजरात जायंट्स
हरलीन देयोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, लौरा वोल्वार्ड्ट, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह












Click it and Unblock the Notifications