Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 April: आरसीबी-लखनऊ ने तूफानी खिलाड़ी, कौन जीता मैच का टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज क्रिकेट फैंस के लिए एक और रोमांचक मुकाबला तैयार है, जहां आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो अपनी छोटी बाउंड्री और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। टॉस जीतकर आरसीबी ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। आरसीबी ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए डफी की जगह हेजलवुड को शामिल किया।

दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर मुकाबले की उम्मीद है। आरसीबी ने इस सीजन अब तक खेले गए अपने चार मैचों में तीन बार जीत का स्वाद चखा है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

लखनऊ को अपने 4 में से 2 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। अगर आज लखनऊ मुकाबला अपने नाम करने में सफल रहती है, तो अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ जाएगी, जो एक बेहद लंबी छलांग होने वाली है। आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज करेगी, तो तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लेगी।

बेंगलुरु में विराट कोहली का बल्ला हमेशा चलता है, इस सीजन वह धाकड़ फॉर्म में भी दिखाई दे रहे हैं। इस वजह से उनके ऊपर नजर रहने वाली है। उनके अलावा कप्तान रजत पाटीदार भी पिछले कुछ मैचों में प्रभावशाली क्रिकेट खेलने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से तेज रनों की उम्मीद इस बार भी रहने वाली है, दोनों के खिलाफ लखनऊ को एक उचित रणनीति बनानी पड़ेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन)

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्बेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+