Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs कनाडा
Aaj Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप ए में अहम मुकाबला हुआ। पाकिस्तान और कनाडा के बीच यह मैच न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच का टॉस पाकिस्तान ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम था।
पाकिस्तानी टीम अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के करीब थी लेकिन इस बार कोई गलती नहीं की। पाकिस्तान ने यह मैच अपने नाम कर टूर्नामेंट में खुद को बरकरार रखा है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की तरफ से धांसू गेंदबाजी देखने को मिली। कनाडा के ओपनर नवनीत धालीवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद प्रगट सिंह 2 और निकोलस किर्टन 1 रन बनाकर चलते बने। उपकप्तान श्रेयस मोव्वा भी 2 रन बनाकर चलते बने।
विकेटपतन के बीच कनाडा के ओपनर बल्लेबाज आरोन जॉनसन टिके रहे और धाकड़ फिफ्टी जमाने में सफलता पाई। वह 44 गेंदों में 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। कनाडा के कप्तान साद बिन जफर 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अंततः कनाडा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 106 रनों का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद आमिर और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले।
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने धाकड़ बैटिंग की। हालांकि ओपनर बल्लेबाज सैम अयूब 6 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद बाबर और रिजवान ने पारी को आगे बढ़ाया। बाबर ने 33 गेंदों में 33 रन बनाए। रिजवान क्रीज पर बने रहे।
रिजवान ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए कोई गलती नहीं की और एक धाकड़ फिफ्टी जमाने में सफल रहे। वह 53 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे और पाकिस्तान ने 3 विकेट पर 107 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
मोहम्मद रिज़वान (कीपर), सईम अयूब, बाबर आज़म (कप्तान), फखर ज़मान, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर
कनाडा प्लेइंग 11
एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेइलिगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन












Click it and Unblock the Notifications