Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- जल्द शुरू होगा मुकाबला
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ओवल इनविंसिबल्स ने लंदन स्पिरिट के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 11 अगस्त को केनिंग्टन ओवल के मैदान पर शाम सात बजे ये दोनों ही टीमें आपस में भिड़ने वाली है। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।
प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है ओवल इनविंसिबल्स
इस टूर्नामेंट में ओवल इनविंसिबल्स अपने सातवां मैच खेल रही हैं। सैम बिलिंग्स की कप्तानी में ओवल इनविंसिबल्स छह मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंकों के साथ टॉप पर मौजूद है। टॉम करन, सैम करन और जॉर्डन कॉक्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ओवल इनविंसिबल्स ने अपने पिछले मैच में सदर्न ब्रेव के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
ओवल इंविंसिबल्स की टीम अपने बल्लेबाजी क्रम पर काफी हद तक निर्भर है। विल जैक्स, डेविड मलान, जॉर्डन कॉक्स, ऑलराउंडर सैम कुरेन, डोनोवन फेरेरा और कप्तान सैम बिलिंग्स जैसे खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। पिछले मैच में जॉर्डन कॉक्स ने 29 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 46 रन बनाए थे। सैम कर्रन ने भी 18 गेंदों पर पांच छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर अहम योगदान दिया था।
गेंदबाजी में इन पर नजर
गेंदबाजी इकाई एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, नाथन सॉटर, टॉम कुरेन और सैम कुरेन पर विकेट हासिल करने की जिम्मदारी होगी। टॉम करन ने पिछले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी से चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। सैम करन ने भी गेंद से दमदार प्रदर्शन किया और अपने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
यहां देख सकते हैं मुकाबला
ओवल इंविंसिबल्स और लंदन स्पिरिट के बीच यह मैच भारत में सोनीलिव, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस इस मुकाबले को आसानी से लाइव देख सकते हैं।
प्लेइंग इलेवन
लंदन स्पिरिट (प्लेइंग इलेवन): कीटन जेनिंग्स, माइकल-काइल पेपर (विकेट कीपर), ओली पोप, डैनियल लॉरेंस (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, आंद्रे रसेल, मैथ्यू क्रिचले, लियाम डॉसन, ओली स्टोन, नाथन एलिस, रिचर्ड ग्लीसन।
ओवल इनविंसिबल्स (प्लेइंग इलेवन): विल जैक्स, डेविड मालन, जॉर्डन कॉक्स, सैम बिलिंग्स (विकेट कीपर), सैम करन, डोनोवन फरेरा, टॉम करन, टॉम लैमनबी, स्पेंसर जॉनसन, नाथन सॉटर, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications