Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs हैदराबाद

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज का आईपीएल मुकाबला है और यह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। मुंबई इंडियंस अपने घर में शेर की तरह खेलती है। ऐसे में हैदराबाद के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक खराब रहा है। 6 में से 2 मैचों में जीत दर्ज करते हुए मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में सातवाँ स्थान हासिल किया है। हैदराबाद की स्थिति भी कुछ इसी तरह की रही है, उन्होंने भी 2 मैच जीते हैं और तालिका में नौवां स्थान है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का फैसला लेने के पीछे कारण ओस को बताया और कहा कि बीती रात भी ओस देखने को मिली थी। इस वजह से हम चेज करने के लिए जाना चाहेंगे। बैटिंग ऑर्डर बदलने के सवाल पर पांड्या ने कहा कि यह स्थिति पर निर्भर करता है, हम उसके अनुसार देखेंगे।

वानखेड़े स्टेडियम में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है लेकिन गेंदबाज यहाँ उछाल और गति दोनों हासिल करते हैं। ऐसे में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी स्विंग और उछाल के आसार हैं। घरेलू फैन्स का सपोर्ट निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस के पास है, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (कीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्डिक पांड्या (कप्तान), नमन धिर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (कीपर), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, एशान मलिंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+