Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs मुंबई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अब बचे हुए मैच मायने नहीं रखते क्योंकि प्लेऑफ़ की दौड़ उनके लिए नहीं है। मुंबई इंडियंस का मैच आज केकेआर के खिलाफ ईडन गार्डंस स्टेडियम में हो रहा है। केकेआर के लिए मैच काफी मायने रखने वाला है। इसका टॉस शाम 7 बजे होना था लेकिन बारिश के कारण मामला खराब हो गया और टॉस में देरी हुई। अब टॉस का नया समय 9 बजे रखा गया। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह 16-16 ओवरों का मैच है।
केकेआर इस समय 16 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है और प्लेऑफ़ में जाने के बेहद करीब है। मुंबई इंडियंस का खेल इस सीजन सबसे खराब रहा है। मुंबई के पास अब प्रतिष्ठा बचाने का मौका रहेगा। हार्दिक पांड्या की टीम क्षमतावान होने के बाद भी अच्छा करने में नाकाम रही।

केकेआर के ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट धमाकेदार फॉर्म में हैं और उनके साथ खेलने वाले सुनील नारायण का बल्ला भी जमकर बोला है। ये दोनों चलते हैं, तो मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को परेशानी हो जाएगी। जसप्रीत बुमराह मुंबई के मुख्य हथियार हैं। अन्य गेंदबाजों को सोचना पड़ेगा।
केकेआर की टीम में वेंकटेश अय्यर ने भी धमाका किया है। मुंबई के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में अय्यर ने धांसू खेल का प्रदर्शन करते हुए फिफ्टी जड़ी थी। ऐसे में उनके ऊपर भी नजरें रहेंगी। उधर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के रनों की उम्मीद की जानी चाहिए।
रोहित के अलावा मुंबई के अन्य बल्लेबाजों ने वह दमखम नहीं दिखाया है। कुछ मौकों पर तिलक वर्मा का बल्ला जरुर चला है। केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपना काम बखूबी किया है। ईडन गार्डंस केकेआर का घरेलू मैदान है, ऐसे में फैन्स का पूरा समर्थन टीम के साथ रहने वाला है।
केकेआर प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट (कीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
मुंबई प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा












Click it and Unblock the Notifications