Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- केकेआर vs राजस्थान रॉयल्स

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज इस सीजन अब तक की दो सबसे सफल टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच टक्कर है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन अपने खेल से प्रभावित करने का काम किया है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। राजस्थान में अश्विन और जोस बटलर की वापसी हुई है।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेलने से घरेलू फैन्स का लाभ केकेआर को मिलेगा राजस्थान रॉयल्स इस सीजन पांच मैचों में जीत दर्ज कर तालिका में टॉप पर है। दूसरी तरफ केकेआर ने चार मैचों में जीत हासिल की है। केकेआर दूसरे स्थान पर मौजूद है।

kkr vs rr

कोलकाता के ईडन गार्ड्स स्टेडियम में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। विकेट बल्लेबाजों के लिए अच्छी होती है। गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं होगा। पहले बैटिंग करते हुए बड़ा स्कोर बनाकर ही हार से बचने का एक अहम उपाय है।

केकेआर के लिए ओपनर अहम

केकेआर की टीम के लिए फिल साल्ट और सुनील नारेन ओपन करते हैं। इन दोनों में से कोई एक भी अगर क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करता है, तो केकेआर के बाकी बल्लेबाजों को रन बनाने का एक रास्ता मिल जाता है। बाद में रसेल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी मौके का फायदा उठाने में माहिर हैं।

रियान पराग की धांसू फॉर्म

राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का नाम रियान पराग है। रॉयल्स को कुछ मौकों पर उन्होंने जीत दिलाने का कार्य किया है। केकेआर के खिलाफ मैच में भी पराग के ऊपर नजरें निश्चित रूप से रहने वाली हैं। उनका बल्ला चलना रॉयल्स के लिए जरूरी है।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

केकेआर प्लेइंग 11

फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+