Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 January: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज खेला जा रहा है, विशाखापट्टनम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय टीम जीतकर लीड को 4-0 करने के प्रयास में है। न्यूजीलैंड की टीम को अब तक खेले गए सभी तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
टीम इंडिया ने इस सीरीज में हर विभाग में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का गेम अलग लेवल का रहा है। इन तीनों ने कीवी टीम को पीटने का काम किया है। उसी वजह से टीम इंडिया ने हर मैच में तूफानी अंदाज में जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग में उतना ख़ास नहीं कर पाई है, दूसरी तरफ गेंदबाजी में प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब रहा है। इस बार कीवी टीम फील्डिंग में भी उतना खास नहीं कर पाई है। कुछ कैच भी छूटे हैं। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के हिसाब से यह मुकाबला काफी अहम है।
फरवरी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप होना है। न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर अपने प्रदर्शन से हमेशा धमाल करती है। भारत में भले ही उनको सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इससे वर्ल्ड कप में फायदा निश्चित रूप से होना है। ईशान किशन निगल के कारण नहीं खेल रहे, अर्शदीप को टीम में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
टिम सैफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत (प्लेइंग इलेवन)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह












Click it and Unblock the Notifications