Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- India vs Australia
India vs Australia, 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। भारत जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भिड़ेगा तो उसका लक्ष्य 3-0 से जीत दर्ज करना होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया मैच को जीतकर क्लीन स्वीप से बचने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगा।फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
दरअसल, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल को पहले दो वनडे में कप्तान नियुक्त किया गया था। विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम दिया गया था इन बड़े नामों के बाहर होने के बावजूद, भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मैचों में आसान जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया 27 सितंबर को होने वाले तीसरे वनडे में वापसी करना चाहेगा। राजकोट का सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम बुधवार को दोपहर 1:30 बजे मैच की मेजबानी करेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरोन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, तनवीर सांघा और जोश हेजलवुडमौसम की रिपोर्ट:
राजकोट की वेदर रिपोर्ट
27 सितंबर को राजकोट में ज्यादातर धूप रहने की उम्मीद है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे के दौरान बारिश के खलल डालने की कोई संभावना नहीं है। शहर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 65-78 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। 50 ओवर के मैच के दौरान हवा की गति लगभग 10 किमी/घंटा होगी।
भारत की फुल स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की फुल स्क्वॉड
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, तनवीर सांघा, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क।












Click it and Unblock the Notifications