Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड

ENG vs NZ, 1st ODI, New Zealand tour of England, 2023: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ सीरीज का आगाज करने की होगी। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह वनडे सीरीज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टी-20 सीरीज का आगाज कुछ खास नहीं रहा था। टीम को पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगले दो मैचों को जीतकर न्यूजीलैंड ने सीरीज को बराबरी कराने में सफलता हासिल की। दोनों टीमों ने 2-2 की बराबरी पर सीरीज को खत्म किया। टी-20 सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की कोशिश वनडे सीरीज में भी जीत की लय को बरकार रखने की होगी।

Aaj Ke Match ka Toss 1

वनडे में ऐसा रहा है रिकॉर्ड: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 91 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इन 91 मैचों में से 41 में इंग्लैंड को जीत मिली है, जबकि 43 मुकाबलों में न्यूजीलैंड की टीम ने बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच 3 मैच टाई रहे हैं और 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया है। इन दोनों देशों के बीच साल 2019 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे इस मैच का लाइव टेलिकास्ट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी मैच का अपडेट फैंस आसानी से पा सकते हैं। इस मैच में दोनों ही टीमों में दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, रीस टॉपले।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम: जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मोइन अली, डेविड विली, सैम कुरेन, रीस टॉपले, आदिल राशिद, मार्क वुड, ब्रायडन कारसे, गस एटकिंसन।

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, विल यंग, ​​मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउथी , एडम मिल्ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+