Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs दिल्ली

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन प्लेऑफ़ की दौड़ मुश्किल होती जा रही है। अब तक 3 मैचों में जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम खास नहीं कर पाया है। आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का मैच है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने घरेलू मैदान पर अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को पराजित किया था। गुजरात की टीम के साथ हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। दिल्ली की टीम में आज डेविड वॉर्नर उपलब्ध नहीं हैं। उनके अलावा इशांत शर्मा भी नहीं हैं। दोनों चोट से परेशान हैं।

dc and mi
Photo Credit: BCCI

रोहित शर्मा पर नजरें

मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सीजन अपने बल्ले से धमाका करने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा इस सीजन एक शतकीय पारी भी जमा चुके हैं। इस मैच में भी उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद की जा सकती है। रोहित शर्मा इस मेह में धमाल मचा सकते हैं।

हार्दिक पांड्या की फॉर्म चिंता का विषय

इस सीजन हार्दिक पांड्या अच्छा नहीं कर पाए हैं। पांड्या बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में ही फ्लॉप रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पांड्या के लिए यह बिलकुल भी अच्छी खबर नहीं है। हार्दिक पांड्या के ऊपर मुंबई की कप्तानी का भार भी है। पांड्या पर सलेक्टर्स की नजरें रहेंगी।

ऋषभ पन्त के लिए अहम मैच

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन जल्दी ही होना है। ऋषभ पन्त अपने बल्ले से धमाल करते हुए सलेक्टर्स का ध्यान खींचने का प्रयास करेंगे। पिछले मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ नाबाद 88 रनों की पारी खेली थी। आज का मैच पन्त के लिए अहमियत रखता है।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+