Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs राजस्थान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April: पंजाब किंग्स शनिवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करते हुए अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे यशस्वी जायसवाल इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे।
मजबूत नजर आ रही है पंजाब किंग्स (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 5 April)
नियमित कप्तान संजू सैमसन इस मुकाबले में बतौर कप्तान खेलेंगे। सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स शनिवार को इस आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी लाइनअप पर लगाम लगाने की कोशिश करेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम आईपीएल 2025 में एक के बाद एक मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाजों को गेंदबाजों के खिलाफ एक्सीलेटर पर पैर रखने से पहले गेंद के धीमे होने का इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा पहुंच सकता है। राजस्थान पंजाब दोनों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।
पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशक, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।
राजस्थान रॉयल्स टीम: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आकाश मधवाल।












Click it and Unblock the Notifications