Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 4th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स
KKR VS RR: प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बेताब डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स रविवार को राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है। ये मुकाबला ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बाहर होने की कगार पर खड़ी केकेआर किसी भी गलती को बर्दाश्त नहीं कर सकती है और उसने घर से बाहर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से कुछ आत्मविश्वास भी हासिल किया है। सुनील नरेन के बल्ले और गेंद दोनों से वापसी करने के बाद, केकेआर को लग सकता है कि उन्होंने सही समय पर कुछ लय हासिल कर ली है।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), कुणाल सिंह राठौड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मोइन अली, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 31 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें केकेआर ने 15 और आरआर ने 14 मैच जीते हैं- यानि फर्क नाम मात्र का है! इस सीजन जब ये टीमें गुवाहाटी में भिड़ीं, तो KKR ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। लेकिन पिछले सीजन ईडन गार्डन्स में जोस बटलर के शतक की बदौलत RR ने केकेआर को एक विकेट से हराकर मुकाबला छीन लिया था।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, कुणाल सिंह राठौड़, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, मयंक मारकंडे, रमनदीप सिंह, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, एनरिक नॉर्टजे, क्विंटन डी कॉक। मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन।












Click it and Unblock the Notifications