Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Oct: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (NZ vs AUS) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो वह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में झुके हुए हैं। इस सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड पर बढ़त बनाई हुई है।
टी-20 में रहा है ऑस्ट्रेलिया का दबदबा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 4 Oct)
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 20 टी-20 मैच खेले गए हैं। इन 20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड केवल 6 मैच जीत पाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगा। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने की होगी।

पिछले पांच टी-20 मैचों में किसका पलड़ा भारी?
बात अगर हाल के प्रदर्शन की करें तो पिछले पांच टी-20 मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। कंगारू टीम ने इन पांच में से चार मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड सिर्फ एक मैच जीत सका है। इसके अलावा आज का मैच बे ओवल में खेला जाना है। इस मैदान पर भी न्यूज़ीलैंड का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर यहां न्यूजीलैंड को पटखनी देना चाहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगा न्यूजीलैंड
बे ओवल में इन दोनों टीमों के बीच अब तक एक टी-20 मैच खेला गया है, और वह भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गया था। न्यूज़ीलैंड को इस घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली टी-20 जीत का इंतजार है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज़ में 1-0 से आगे है और उसका लक्ष्य इस आखिरी मैच को जीतकर अपने बेहतरीन हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को और मज़बूत करना होगा।
न्यूज़ीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफ़र्ट (विकेट कीपर), डेवोन कॉनवे, टिम रॉबिन्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवू।












Click it and Unblock the Notifications