Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 July: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेन स्टोक्स चोट के कारण इस मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं।
पहले दिन कैसा रहेगा मौसम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 July)
अगर बारिश या मौसम की वजह से उलझन बनी रहती है तो इसका असर मैच के पहले दिन के एक्शन पर पड़ सकता है। एक्यूवेदर के मुताबित दिन भर भारी बादल छाए रहने की संभावना है, शुरुआती घंटे में बारिश की संभावना 65%-80% दर्ज की गई है। दोपहर में थंडरस्टॉर्म की चेतावनी भी जारी की गई, जिससे खेल में देरी की आशंका बनी हुई है। बादलों के कारण विकेट स्विंग गेंदबाजों के लिए उपयोगी बन सकता है-टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने पर विचार कर सकती है।

पिछला मैच रहा था ड्रा
मैनचेस्टर में हुए पिछले टेस्ट में भारत का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा। बल्लेबाजों ने जरूर वापसी की, लेकिन गेंदबाज धारहीन नजर आए। अनशुल कम्बोज का डेब्यू खास नहीं रहा और वो अपनी लाइन और लेंथ में संघर्ष करते दिखे। ऐसे में भारत टीम में बदलाव कर सकता है। चोट के कारण ऋषभ पंत बाहर हो गए हैं और उनकी जगह ध्रुव जुरेल बतौर विकेटकीपर वापस लौट सकते हैं।
इंग्लैंड को बड़ा झटका
दूसरी ओर, इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके कप्तान बेन स्टोक्स कंधे की चोट के कारण अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में ओली पोप कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। जैकब बेथेल, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग को टीम में शामिल किया गया है। मैच से पहले गौतम गंभीर और ग्राउंड स्टाफ के बीच पिच को लेकर गर्मागर्म बहस हो गई। गंभीर ने आरोप लगाया कि इंग्लैंड टीम को पिच का निरीक्षण करने दिया गया, जबकि भारतीय टीम को इससे रोका गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।
भारत- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications