Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला शनिवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले यह दोनों टीमों के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का आखिरी मौका है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
क्या सैमसन को फिर मिलेगा मौका? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 31 January)
इस सीरीज का सबसे बड़ा चर्चा का विषय स्थानीय खिलाड़ी संजू सैमसन रहे हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने इस सीरीज में सैमसन को बतौर ओपनर आजमाने का साहसिक फैसला लिया था, ताकि वर्ल्ड कप के लिए एक आक्रामक विकल्प तैयार किया जा सके। हालांकि, आंकड़ों के लिहाज से अब तक यह प्रयोग सफल नहीं रहा है। सैमसन ने चार पारियों में मात्र 40 रन बनाए हैं।

सैमसन को बनाने होंगे रन
सैमसन के खराब फॉर्म ने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है, खासकर तब जब ईशान किशन रिजर्व बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। किशन को जब भी इस सीरीज में मौका मिला है, उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। ऐसे में अंतिम टी20 में सैमसन पर न केवल रन बनाने का दबाव होगा, बल्कि टीम में अपनी जगह सुरक्षित रखने की भी चुनौती होगी।
पिच से किसे मिलेगा फायदा
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम का इतिहास अब तक मिला-जुला रहा है। यहां खेले गए पिछले चार टी20 मुकाबलों में गेंदबाजों और बल्लेबाजों, दोनों के लिए मदद रही है। भारत ने यहां अपने पिछले दो मैच जीते हैं। एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां बड़ा स्कोर खड़ा किया गया था, और दूसरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जहां गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को 106 रनों पर ढेर कर दिया था। हालांकि, मौजूदा सीरीज के मिजाज को देखते हुए विशेषज्ञों का अनुमान है कि यहां एक बार फिर बल्लेबाजी के अनुकूल 'बेल्टर' पिच देखने को मिल सकती है।
ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग और एक्यूवेदर के अनुसार शनिवार को मैच के दौरान तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले सप्ताह केरल में बारिश का अनुमान है, लेकिन मैच के दिन खलल पड़ने की संभावना बहुत कम है। खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यहां की ह्यूमिडिटी और शाम को गिरने वाली ओस होगी। ओस के कारण टॉस की भूमिका अहम हो जाएगी, क्योंकि बाद में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications