Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Sept: महिला वर्ल्ड कप 2025 का धमाकेदार आगाज आज यानी मंगलवार 30 सितंबर से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सह-मेजबान भारत महिला (IND-W) की टक्कर श्रीलंका महिला (SL-W) से होगी। यह भिड़ंत गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेलेगी भारतीय टीम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 Sept)
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के लिए ज़ोरदार तैयारी की है। भारत ने इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला है। वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ टीम ने द्विपक्षीय सीरीज शामिल है। वहीं, चमारी अथापथु की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम भी बांग्लादेश और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वॉर्म-अप मैच खेलकर अपनी रणनीति को आख़िरी रूप दे चुकी है। दोनों टीमें जीत के साथ इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे
भारतीय और श्रीलंका की महिला टीमों ने अब तक 35 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है, क्योंकि भारत ने 31 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका सिर्फ तीन में सफल रही। एक मैच बिना नतीजे के रहा। पिछले पांच मुकाबलों में भारत ने चार बार जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने एक बार जीत हासिल की थी, जो मई 2025 में दक्षिण अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज में हुआ।
सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी
पूर्व कप्तान मिताली राज इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 28 मुकाबलों में 1103 रन बनाए और औसत 157.57 का शानदार रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान खिलाड़ियों में उपकप्तान स्मृति मंधाना सबसे आगे हैं, जिन्होंने 16 मैचों में 614 रन बनाए और औसत 43.85 रही। श्रीलंका की खिलाड़ी अथा्पथ्थु ने 464 रन बनाए और औसत 25.77 रही।
सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी
रिटायर भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 25 मैचों में 26 विकेट लिए, औसत 21.07 के साथ। सक्रिय खिलाड़ियों में ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा ने 14 मैचों में 24 विकेट लिए और औसत 17.29 रही। स्नेह राणा ने केवल छह मैचों में 14 विकेट लेकर शानदार औसत 12.64 दर्ज किया।












Click it and Unblock the Notifications