Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 29 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 29 May: आईपीएल 2025 लीग स्टेज के बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला पीसीए के न्यू चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैच का अहम काफी ज्यादा है, क्योंकि यहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा, लेकिन दोनों टीमों की कोशिश यहां जीत दर्ज करने पर होगी। रजत पटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जानिए किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 29 May)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले हुए हैं, जिनमें पंजाब किंग्स ने 18 बार जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 बार जीत हासिल की है। यह आंकड़ा इस बात का सबूत है कि दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा कड़ी टक्कर वाला रहा है। इस सीजन भी दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है और क्वालीफायर में आमने-सामने आकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है।

पंजाब के लिए ये खिलाड़ी करेंगे कमाल
श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब अब तक बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। टॉप आर्डर में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने आक्रामक शुरुआत की है। मिडिल ऑर्डर में जोश इंगलिस, अय्यर और शशांक सिंह ने निरंतरता दिखाई। आलराउंडर्स स्टोइनिस, अजमतुल्लाह और हार्डी ने टीम को संतुलन दिया है। गेंदबाजी में काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप और हरप्रीत बरार से टीम को बड़ी उम्मीदें होगी।
आरसीबी मुकाबले के लिए तैयार
आरसीबी की टीम में फिल साल्ट और विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में जितेश शर्मा, रजत पाटीदार के लगातार योगदान से टीम को अहम जीत मिली है। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की वापसी और भुवनेश्वर की जोड़ी ने टीम को मजबूती दी है।
पंजाब किंग्स टीम जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, युजवेंद्र चहल, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन। मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, टिम सीफर्ट, रसिख दार सलाम, मनोज भांडागे, स्वप्निल सिंह, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, टिम डेविड, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।












Click it and Unblock the Notifications