Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 April: RR vs SRH- कौन जीता आज के मैच का टॉस? चेक करें प्लेइंग 11

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 April: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दूसरे हाफ का आगाज हो चुका है और आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी से विदा लेकर अब अपने असली गढ़ जयपुर लौट आई है। आज उनका सामना फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। राजस्थान जहां अपने घर में दबदबा कायम रखना चाहेगी। वहीं हैदराबाद जीत का चौका लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले के लिए हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान का पलड़ा रहा है भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 25 April)

राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में रिकॉर्ड हमेशा से शानदार रहा है। 10 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाए रखने वाली राजस्थान अपनी पुरानी लय बरकरार रखना चाहती है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले हुए हैं, जिसमें राजस्थान ने 13 और हैदराबाद ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। आंकड़ों में पलड़ा राजस्थान का भारी है।

Aaj Ke Match 1

पिच से किसे मिलेगा फायदा

एसएमएस स्टेडियम की पिच इस सीजन का पहला मैच होस्ट कर रही है, इसलिए विकेट बिल्कुल फ्रेश होगा। शुरुआत में जोफ्रा आर्चर और पैट कमिंस जैसे तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, लेकिन खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाएगी। हैदराबाद की टीम फिलहाल तीन मैचों की लगातार जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज है। कप्तान पैट कमिंस की वापसी ने टीम की गेंदबाजी को और धार दे दी है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

जयपुर की गर्मी (34°C) खिलाड़ियों की परीक्षा लेगी। रात 8:45 के बाद ड्यू फैक्टर बड़ा रोल निभाएगा। ओस के कारण गेंद गीली होगी, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। दोनों ही टीमों के लिए कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हैदराबाद के ट्रेविस हेड और राजस्थान के कप्तान रियान पराग पिछले कुछ मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। वहीं, राजस्थान के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी, जो आज इतिहास रचने के करीब हैं।

प्लेइंग इलेवन (Playing XI)

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+