Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 June: आज के मैच का टॉस कौन जीता- यूएसए vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 June: 23 जून यानी रविवार को सुपर 8 में इंग्लैंड और यूएसए के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाना है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के लिहाज से यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड की टीम ग्रुप 2 में अभी तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और अमेरिका की टीम ग्रुप 2 में शामिल है। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के अलावा इंग्लैंड की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने की बड़ी दावेदार है।
इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी
मौजूदा समय इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बाद तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड को अमेरिका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इंग्लैंड की कोशिश नेट रन रेट को बेहतर रखने की होगी। प्वाइंट समान होने पर बेहतर रन रेट वाली टीम ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेगी।

इन खिलाड़ियों पर नजर
दूसरी तरफ अमेरिका की बात करें तो अमेरिका सुपर 8 में खेले गए अपने दोनों ही मुकाबला गंवा चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिलते ही यूएसए की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक इस मुकाबले में अपना दमखम दिखा सकते हैं। हैरी ब्रूक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।
यहां देख सकते हैं मैच
इंग्लैंड और यूएसए के बीच खेला जाने वाले इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस लाइव मैच यहां से देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी। मोबाइल यूजर्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ऐप पर मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले को देखने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी नहीं है। मोबाइल यूजर्स इन मुकाबला को फ्री में ही एन्जॉय कर सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
यूनाइटेड स्टेट्स (प्लेइंग इलेवन): स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), नितीश कुमार, आरोन जोन्स (कप्तान), कोरी एंडरसन, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, नोस्टुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications