Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 Dec: आज के मैच का टॉस कौन जीता - भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 Dec: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज श्रीलंका के खिलाफ विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए (ACA-VDCA) स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और कप्तान हरमनप्रीत कौर की सेना आज सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत ने पहले मैच में दर्ज की थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 Dec)
सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को चारों खाने चित कर दिया था। भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को मात्र 121 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद बल्लेबाजी में जेमिमा रोड्रिग्स का तूफान देखने को मिला। जेमिमा ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए मात्र 44 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। भारत ने इस लक्ष्य को 14.4 ओवरों में ही 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।

जेमिमा रोड्रिग्स ने किया था कमाल
जेमिमा रोड्रिग्स ने वनडे विश्व कप की अपनी लय को टी20 में भी बरकरार रखा है। उनकी स्वीप शॉट्स खेलने की तकनीक ने श्रीलंकाई स्पिनरों को काफी परेशान किया। वहीं, आज का मैच दीप्ति शर्मा के लिए भी ऐतिहासिक हो सकता है, वह विश्व रिकॉर्ड (150 विकेट और 1000 रन) की दहलीज पर खड़ी हैं। ऐसे में फैंस की नजरें दीप्ति शर्मा पर रहने वाली है।
पिच और मौसम का मिजाज
विशाखापत्तनम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, यहां स्पिनरों को भी मदद मिलने लगती है। पिछले मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाज पिच का फायदा नहीं उठा सके थे, जिसे वे आज सुधारना चाहेंगे। मौसम की बात करें तो शाम के समय तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है, जो क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है।
इंडिया विमेंस क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (c), स्मृति मंधाना (vc), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (wk), जी कमलिनी (wk), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
श्रीलंका विमेंस क्रिकेट टीम: चमारी अथापट्टू (c), हसिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डे सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (wk), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेशा मधुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंदी, मलकी मदारा।












Click it and Unblock the Notifications