Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला दो टॉप टीमों के बीच है। आज का मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) और अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच निर्धारित समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।

मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक 6-6 मुकाबले खेल चुकी हैं। जहां दिल्ली 10 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं गुजरात 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

aaj ke match ka toss kon jeeta 19 april

गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की रणनीति और टीम स्ट्रक्चर एक-दूसरे से काफी अलग है। GT जहां एक 'बॉलिंग-हैवी' टीम है, वहीं DC का बैलेंस थोड़ा बैटिंग की ओर झुका है। लेकिन इस सीजन में दोनों टीमों की सबसे बड़ी समानता रही है कि वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली ने 6 में से 5 मैच जीते हैं जबकि गुजरात के नाम 4 जीत हैं। आज का मैच दोनों टीमों के लिए आधे टूर्नामेंट का टर्निंग पॉइंट है।

बैलेंस्ड बैटिंग और फिरकी का दम
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराकर अपनी धाक जमाई है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने कई ऐसे मैच जीते हैं, जो उनके हाथ से फिसलते लग रहे थे। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभाली है, जबकि आशुतोष शर्मा जैसे सरप्राइज़ पैकेज भी सामने आए हैं। गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और विप्रज निगम की स्पिन तिकड़ी अहम भूमिका निभा रही है।

अहमदाबाद की पिच पर होगी रणनीति की परीक्षा
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बड़ी बाउंड्रीज़ दोनों टीमों के स्पिनरों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पिच किस तरह की दी जाती है। GT की बॉलिंग अटैक शायद थोड़ी ज़्यादा बैलेंग लगे, लेकिन DC का फॉर्म और उनकी जीतने की आदत इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना रही है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, दासुन शनाका। करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+