Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 18th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 18th May: आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में 18 अप्रैल यानी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है। यह मैच दिल्ली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और दिल्ली दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर अपना स्थान प्वाइंट्स टेबल में बेहतर करना चाहेंगे। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए जीत जरूरी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 18th May)
अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली ने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। लेकिन बाद के मैचों में टीम ने हारना शुरू कर दिया। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली को अपने बचे हुए तीन मैचों में से कम से कम दो में जीत दर्ज करना होगा। दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम शानदार फॉर्म में है। गुजरात प्वाइंट्स टेबल में अभी नंबर दो पर मौजूद है।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है, जो खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार साबित होती है। हालांकि, हाल के सीज़न में छोटी बाउंड्री के साथ सतह ने बल्लेबाजों की मदद की है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। 185 से 200 के बीच का स्कोर इस मैदान पर अच्छा स्कोर माना जा सकता है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखा जा सकता है। मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा और पूरे खेल के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्ज़ी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, ईशांत शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications