Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 17th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs केकेआर

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 17th May: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज यानी 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले करने के लिए तैयार है। दोनों ही टीमों के बीच मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस किया जाएगा। आईपीएल 2025 करीब एक हफ्ते के ब्रेक के बाद फिर से शुरू हो रहा है। इस सीजन का 58वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। लेकिन बारिश के कारण टॉस नहीं हो सका और मैच को रद्द कर दिया गया।

दोनों टीमों की नजरें जीत पर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 17th May)

रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी 11 मैचों में 8 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली का यह पहला क्रिकेट मैच होगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में छठे नंबर पर है। अगर आरसीबी यह मैच जीत जाती है तो वह गुजरात से आगे निकलकर नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर लेगी। केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अभी भी गणितीय रूप से संभव है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उन्हें यह मैच जीतना जरूरी है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

पहले मैच में आरसीबी को मिली थी जीत

दोनों टीमों के बीच मुकाबले की बात करें तो आरसीबी और केकेआर ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 35 आईपीएल मैच खेले हैं। बेंगलुरु ने 15 और कोलकाता ने 20 जीते हैं। ये दोनों टीमें इस सीजन में पहले भी एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। यह सीजन का पहला मैच इन दोनों टीमों के बीच ही खेला गया था। आरसीबी ने यह मैच 7 विकेट से जीता था।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, नुवान तुषारा, जोश हेज़लवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्टजे, मयंक मारकंडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, स्पेंसर जॉनसन, मोइन अली, क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+