Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 Nov: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी 20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की तरफ से रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिला है। सुपरस्पोर्ट पार्क की तेज और उछाल भरी पिच पर बल्लेबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। पिछले दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का अच्छे से सामना नहीं किया था और अब सेंचुरियन में यह चुनौती और भी कठिन हो सकती है।

भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

सूर्यकुमार यादव से तीसरे मैच में बड़ी उम्मीदें होंगी। शुरुआती दोनों मैचों में वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इस पिच पर बल्लेबाजी के लिए खास ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि यहां के तेज और उछाल वाले हालात भारतीय टीम के लिए नए होंगे। हार्दिक पंड्या को छोड़कर किसी भी भारतीय खिलाड़ी का इस मैदान पर टी20 अनुभव नहीं है, जिससे टीम को और भी चुनौती मिल सकती है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1

रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा को दिखाना होगा दमखम

रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी, खासकर जब टीम के पास सीरीज में बढ़त बनाने का मौका है। इस पिच पर सफलता पाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को तकनीकी रूप से मजबूत होना होगा और साथ ही दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के खिलाफ धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। उनके उछाल वाले गेंदों को सही टाइमिंग और शॉट चयन के साथ खेलने की चुनौती होगी।

आखिरी बार 2018 में भारत ने यहां खेला था मैच

भारत ने साल 2018 में इस मैदान पर अंतिम बार टी-20 खेला था। इस मैच में हार्दिक पंड्या के अलावा कोई भी वर्तमान भारतीय खिलाड़ी नहीं था। भारत को इस मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अभिषेक शर्मा अब तक ओपनिंग करते हुए दोनों मैचों में सफल नहीं हो पाए हैं। अगर अभिषेक शर्मा तीसरे मैच में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो उन्हें बाहर किया जा सकता है, और संजू सैमसन तथा तिलक वर्मा को ओपनिंग करने का मौका दिया जा सकता है।

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, यश दयाल, रवि बिश्नोई, रमनदीप सिंह , जितेश शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, एन पीटर, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, मिहलाली मपोंगवाना, पैट्रिक क्रूगर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+