Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 sept: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs ओमान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 sept: एशिया कप 2025 में शुक्रवार यानी 12 सितंबर को पाकिस्तान का सामना ओमान से होने वाला है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान और ओमान पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का चौथा मैच है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) इस मुकाबले की शुरुआत की जाएगी।

पाकिस्तान और ओमान में पहली टक्कर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 sept)

पाकिस्तान हाल ही में यूएई टी-20 ट्राई सीरीज 2025 जीतकर यहां पहुंचा है। टीम का आत्मविश्वास ऊंचाई पर है और खिलाड़ी टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे। दूसरी ओर ओमान की टीम पहली बार एशिया कप खेल रही है। उनके लिए यह खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका है और वे किसी बड़ी टीम को चौंकाने के इरादे से मैदान पर अपना दमखम दिखाने को बेताब होंगे।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

पिच से किसे मिलेगी मदद

दुबई की पिच पारंपरिक रूप से सूखी रहती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाएगी। बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और स्ट्राइक रोटेशन सफलता की कुंजी रहेगी। दोनों टीमों के बल्लेबाजों को यहां अपने बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

पाकिस्तान के फखर जमां शानदार फॉर्म में हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 155 रन बनाए हैं। उनसे एक बार फिर तगड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज़ का प्रदर्शन अहम होगा। उन्होंने हाल के पांच मुकाबलों में 10 विकेट झटके हैं और दुबई की पिच पर उनकी स्पिन गेंदबाजी निर्णायक साबित हो सकती है। ओमान की ओर से कप्तान जतिंदर सिंह और युवा बल्लेबाज आर्यन बिष्ट पर जिम्मेदारी होगी कि वे टीम को अच्छी शुरुआत दें।

प्लेइंग इलेवन

ओमान (प्लेइंग इलेवन): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+