Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs दिल्ली
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 May: रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। इस मुकाबले में अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद की जा रही है।
पंत पर लगाया गया है बैन
इस मुकाबले से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत स्लो ओवर रेट के चलते एक मैच के लिए बैन कर दिए गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के कप्तान ऋषभ को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया।

मैच के दौरान राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में पंत को पांच फील्डर 30 यार्ड के सर्कल के अंदर रखने पड़े थे। पंत ने ये गलती तीसरी बार दोहराई, ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन पर 30 लाख रुपये के जुर्माने के साथ एक मैच का बैन लगा दिया।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ ऋषभ पंत के बिना ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम मैदान पर उतरी है। दिल्ली कैपिटल और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 18 मैचों में आरसीबी की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि दिल्ली की टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं इन दोनों ही टीमों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे पर खत्म हो गया था। इस सीजन दोनों ही टीम पहली बार एक दूसरे के खिलाफ उतरने वाली है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।
हार से बचना चाहेगी टीम
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन आज मुकाबला हारने वाली टीम के लिए आगे की राह मुश्किल हो जाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अगर दिल्ली कैप्टिल्स की टीम रविवार को हरा देती है तो वह आईपीएल से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अगर हारती है तो दिल्ली के लिए भी आगे मुश्किल हो जाएगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लोकी फर्ग्यूसन।
दिल्ली कैपिटल्स: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications