Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता-लखनऊ vs पंजाब

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April: लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 में एक हाई वोल्टेज मैच में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ उतर रही हैं और उनके नाम 2 अंक हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जानिए आखिर किसका पलड़ा भारी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 April)

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 सीज़न में ही पहली बार आईपीएल में एंट्री की थी। दोनों टीम 4 बार एक-दूसरे से खेल चुके हैं और आईपीएल में मेजबान यानी लखनऊ टीम का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उतरे और बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ भी वह सिर्फ 15 रन बना सके थे।

Aaj Ke Match

लखनऊ और पंजाब के पास दो-दो अंक

लखनऊ और पंजाब दोनों के पास फिलहाल दो-दो अंक हैं। हालांकि, लखनऊ ने पहले ही दो मैच खेले लिए हैं, जिसमें से एक दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से टीम को हार मिली थी। उनकी अब तक की एक जीत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आई है, जबकि पंजाब ने अपने अब तक के एकमात्र आईपीएल 2025 मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) को हराया है।

लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।

पंजाब की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+