Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun jita, India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम पहले बैटिंग करेगी। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम में बदलाव हुआ है।
टीम इंडिया में केएल राहुल की वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाया गया है। उनके पीठ में जकड़न की बात रोहित शर्मा ने कही। बुमराह भी टीम इंडिया में वापस आए हैं। नेपाल के खिलाफ मैच में वह नहीं खेले थे। रोहित शर्मा ने कहा कि पिछले मैच में अच्छी बैटिंग से आत्मविश्वास बना है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान: बाबर आज़म, शादाब खान, फखर जमान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।
केएल राहुल फिट होकर वापस आ गए हैं और अय्यर को बाहर रखा गया है। नेट अभ्यास में केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग की थी। उससे लग रहा था कि उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। राहुल ने बैटिंग प्रैक्टिस की थी लेकिन कीपिंग का अभ्यास नहीं किया था।
पाकिस्तानी टीम ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराया था। सुपर 4 में यह उनका दूसरा मुकाबला है। कोलम्बो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। बारिश की आशंका को देखते हुए ऐसा किया गया। हालांकि कोलम्बो में फ़िलहाल मौसम अच्छा है।
दोनों टीमों के बीच एशिया कप का पिचा मैच लीग चरण में खेला गया था। ग्रुप ए का मुकाबला कैंडी में खेला गया था। इसमें बारिश का खलल देखने को मिला था। टीम इंडिया की बल्लेबाजी होने के बाद दूसरी पारी में खेल नहीं हुआ और मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications