Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी यानी कि शुक्रवार को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीम पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी: टी-20 फॉर्मेट में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से पाकिस्तान ने 20 मुकाबले में जीत हासिल की है। ऐसे में पाकिस्तान का पलड़ा टी-20 फॉर्मेट में भारी रहा है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 1

न्यूजीलैंड ने जीते हैं कम मैच: न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में अब तक 13 मैच जीतने में कामयाब रही है। न्यूजीलैंड ने 34 में से 13 मैचो में जीत हासिल की है। जबकि 20 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों देशों के बीच खेला गया एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया था।

यहां देखें लाइव मैच: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। भारत में फैंस आसानी से मुकाबले को लाइव देख सकते हैं।

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), केन विलियमसन (सी), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान) (गेम 3 को छोड़कर), फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन (केवल तीसरे के लिए), मिशेल सेंटनर , मैट हेनरी, एडम मिल्ने , ईश सोढ़ी , टिम साउदी , बेन सियर्स (गेम 1 और 2), लॉकी फर्ग्यूसन (केवल गेम 3, 4 और 5वें मैच के लिए)।

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), आमेर जमाल, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, आजम खान , बाबर आजम, फखर जमां , हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान , सईम अयूब, उसामा मीर, जमान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+