Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता के गार्डन में दोनों ही टीमों की कोशिश मुकाबले को जीतने की होगी। भारत ने अंतिम मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। श्रीलंका को 302 रन से हारने के बाद अब भारतीय टीम-साउथ अफ्रीका को भी पटखनी देना चाहेगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 90 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीका ने 50 मैचों में जीत हासिल की है जबकि भारत को सिर्फ 37 मुकाबले में जीत मिली है। इन दोनों देशों के बीच तीन मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज का मुकाबला कौन सी टीम जीतती है।

aaj ka match 1

भारत के पास शानदार मौका: भारतीय टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज बेहतरीन लय में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में भारत के पास साउथ अफ्रीका को हराने का शानदार मौका है। इन दोनों देशों के बीच वनडे वर्ल्ड कप में अब तक पांच मुकाबला खेला गया जिसमें साउथ अफ्रीका ने तीन और भारत ने दो में जीत हासिल करने में सफल रही है। भारत की नजर साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करने की होगी।

जबरदस्त फॉर्म में भारतीय खिलाड़ी: साल 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और ऐसे में साल 2023 में भी दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारतीय टीम फेवरेट दिखाई दे रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारतीय टीम के खिलाड़ी अपने दमदार प्रदर्शन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेंगे। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी।

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+