Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta- आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: 16 अक्तूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला घरेलू टीम यानी भारत के लिए अपनी सरजमीं पर मौजूदा टेस्ट क्रिकेट सीजन का समापन है। यह सीरीज इन दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाली है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया और मैच के लिए टॉस भी नहीं किया जा सका।
रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी
इस सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई रोहित शर्मा कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम की कमान टॉम लैथम संभाल रहे हैं। बेंगलुरु में होने वाला इस मैच में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज पर नजर रहने वाली है। इन खिलाड़ियों की कोशिश बेस्ट परफॉर्मेंस देने की होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को यहां फायदा मिल सकता है। अगर आसमान साफ रहता है, तो पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो सकती है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा है रिकॉर्ड
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेस्ट मैचों के इतिहास पर नज़र डालें तो भारत का रिकॉर्ड शानदार है। टीम ने इस मैदान पर खेले गए पिछले पांच मैचों में जीत हासिल की है, जो घरेलू मैदान पर उनकी क्षमता को दर्शाता है। इस स्टेडियम में कुछ यादगार मुकाबले हुए हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया और अफ़गानिस्तान जैसी टीमों पर भारत की जीत भी शामिल है।
भारत का पलड़ा भारी
टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो भारत का पलड़ा भारी है। भारतीय टीम ने ज्यादा मैचों में जीत दर्ज की है। टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच कुल 62 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 22 मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं और 13 मैच कीवी टीम ने जीते हैं। 27 मैच ड्रॉ हुए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications