Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs इंग्लैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को इस सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज को एक-एक की बराबरी पर लाने की होगी।
यशस्वी जायसवाल से रनों की उम्मीद
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से टीम को खासी उम्मीदें होगी। पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलने का काम किया था। लेकिन दूसरी इनिंग में उनका बल्ला खामोश रहा। यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी इस सीरीज में अब तक खामोश ही रहा है।

भारत के चार धुरंधर बाहर
रविंद्र जडेजा और केएल राहुल चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वहीं, विराट कोहली और मोहम्मद शमी पहले से टीम के साथ नहीं हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों के बिना ही इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि, रोहित शर्मा और उनकी टीम के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।
यहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारतीय फैंस स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर लाइव ब्रॉडकास्ट देख पाएंगे। इसके अलावा जियो सिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। जियो सिनेमा पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषाओं में भी लाइव मैच का आनंद उठाया जा सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशवी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, केएस भरत, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications